भोपालमध्यप्रदेश

तबादलों पर सियासत शुरू: कांग्रेस विधायक ने सरकार पर साधा निशाना, अधिकारियों को भी चेताया

कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सोमवार को निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव में हार होती देख सरकार हर हथकंडे अपना रही है। रविवार को देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की थी इन अधिकारियों का आधी रात ट्रांसफर करना पड़ा।

भोपाल। सूबे में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। अब इसमें तीन महीने का ही समय बचा है। इससे पहले शिवराज सरकार प्रशासनिक जमावट करने में लगी है। सरकार लगातार अधिकारियों को इधर से उधर कर रही है। इसी कड़ी में रविवार की देर रात 18 आईएएस आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें चार संभागों के कमिश्नर और 5 जिलों के कलेक्टरों का भी नाम शामिल हैं। लगातार हो रहे तबदलों को लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने जहां सरकार द्वारा किए जा रहे तबाला सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं तो वहीं अधिकारियों को चेताया भी है।

कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने सोमवार को निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव में हार होती देख सरकार हर हथकंडे अपना रही है। रविवार को देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की थी इन अधिकारियों का आधी रात ट्रांसफर करना पड़ा। आधी रात को चोरी छिपे इन्होंने कलेक्टरों को बदला। कुणाल ने तंज सकते हुए आगे कहा कि सरकार कितनी भी प्रशासनिक जमाटवट क्यों न कर लें, लेकिन फिर भी चुनाव हा रही है।

अधिकारी समझ लें तीन महीने बाद बन रही कांग्रेस की सरकार
वहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी समझ लें तीन महीने बाद कांग्रेस की सरकारी बन रही है। उन्होंने कहा कि जिसने भी गड़बड़ करने की कोशिश की, उसे भी देख लिया जाएगा। सरकार सिर्फ चुनावी जमावट कर रही है और मूल मुद्दों से ध्यान नहीं दे रही है। स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में रोज लूट चल रही है। सरकार जनता के मूल मुद्दों से भटकी हुई है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button