अन्य खबरें

कांग्रेस में शामिल हुए दो पूर्व ब्यूरोक्रेट

जम्मू। जम्मू में दो पूर्व नौकरशाह बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि पशुपालन विभाग के पूर्व उप निदेशक ए सी भगत (Former deputy director animal husbandry AC Bhagat ) और पूर्व सूचना उप निदेशक एम आर सांगरा ( former deputy director information MR Sangra) जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) (JKPCC) के अध्यक्ष जी ए मीर (GA Mir ) और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। दोनों प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं।

मीर ने भगत और सांगरा का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पार्टी के प्रति निष्ठा प्रकट करते हुए दोनों पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को समृद्धि और विकास की ओर ले जा सकती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश में विभाजन वाले हालात पैदा कर रही है। पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जम्मू तथा कश्मीर की जनता के साथ धोखा किया और इस राज्य से किये गए किसी भी वायदे को पूरा करने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि वे पार्टी की कार्यशैली और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व पर विश्वास प्रकट किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button