मनोरंजन

प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ आस्कर 2021 के नामित, पिज्जा के साथ खुशी मनाते दिखी एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया कि नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई उनकी बहुचर्चित फिल्म द व्हाइट टाइगर आस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है।

प्रियंका ने घर पर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। आस्कर नॉमिनेशन अनाउंसमेंट के कुछ देर बाद उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह एक डिलीशियस चीज लोडेड पिज्जा के साथ इस खास मौके का जश्न मनाती नजर आईं। अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहने वाली प्रियंका ने इस खुशी की खबर के साथ आज डायटिंग को साइड में रखकर चीट डे सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

कैसी ही द व्हाइट टाइगर?
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- द हैवन। (ये स्वर्ग है)। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म द व्हाइट टाइगर इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। 2 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली थी। फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स सभी की तारीफें मिलीं और आदर्श गौरव की परफॉर्मेंस को जमकर सराहा गया।

अभी क्या कर रहीं प्रियंका?
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। बीते कुछ वक्त में उन्होंने भारत में कुल दो प्रोजेक्ट डिलीवर किए हैं जिनमें से एक थी उनकी फिल्म द स्काय इज पिंक और दूसरी फिल्म थी ओटीटी पर रिलीज हुई द व्हाइट टाइगर।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Back to top button