मध्यप्रदेश

भोपाल में कोरोना पर सख्ती: मास्क न पहनने वाले लोगों से वसूला 36.330 का जुर्माना, आज फिर होगी बैठक

भोपाल। राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को प्रशासन ने अलग-अलग इलाके में मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला। भोपाल के अलग-अलग इलाके में 519 लोगों के मास्क न पहनने पर 36,330 रुपए का चालान काटा गया। इसमें सब्जी बेचने वाले, दुकानदार, राहगीर सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। इसमें संक्रमण रोकने लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने लगातार कदम उठाए जा रहे है। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग के लिए बताया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग मास्क नहीं पहने रहे, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील कर रहे है कि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। वहीं, नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कहीं है।

एसडीएम कार्यालय व्यक्तियों की संख्या जुमार्ने की राशि
तहसील हुजूर                           22 2200
तहसील कोलार                           52 5900
तहसील बैरसिया                        7 700
संत हिरदाराम नगर वृत्त           51 5300
गोविंदपुरा वृत्त                       90 3630
एमपी नगर वृत्त                   32 3200
टीटी नगर वृत्त                   38 4700
शहर वृत्त                          45 5100
अन्य                                 182 5600
519 कुल व्यक्ति 36,330 कुल राशि

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें