ताज़ा ख़बर

भारत-चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता शुरू, हॉट स्प्रिंग्स-गोगरा हाइट्स एरिया से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा की उम्मीद

ताजा खबर : मोल्डो। भारत-चीन (Indo-China) के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद (border dispute) को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर की 12वें दौर की वार्ता आज फिर हो गई है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के चीनी हिस्से के मोल्डो में यह वार्ता हो रही है। बताया जा रहा है कि इस वार्ता के दौरान भारत और चीन के बीच हॉट स्प्रिंग्स (hot Springs) और गोगरा हाइट्स एरिया (Gogra Heights Area) से डिसइंगेजमेंट (disengagement) पर चर्चा होने की उम्मीद है। इससे पहले एलएसी विवाद को खत्म करने के लिए चीन ने 26 जुलाई को बातचीत करने का सुझाव दिया था, जिसे भारत ने कारगिल विजय दिवस के चलते खारिज कर दिया था। भारत ने चीन से नई तारीख तय करने के लिए कहा था।

बता दें कि इस इससे पहले सीमा विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच 9 अप्रैल को 11वें राउंड की वार्ता LAC के भारतीय पक्ष में आने वाले चुशुल में हुई थी। अभी तक हुई 11 राउंड की वर्ता में दोनों देश पैंगोंग झील (Pangong Lake) के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिकों और हथियारों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। लेकिन विवादित जगहों से अभी भी सेनाओं के हटाने की शुरूआत दोनों देश नहीं कर पाए हैं। दोनों देशों के के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों को लेकर सैन्य गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।





गौरतलब है कि पिछले साल मध्य जून में गलवान घाटी (Galwan Valley) में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद (20 Indian soldiers martyred) हो गए थे और चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने टकराव में मारे गए सैनिकों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद से अलग-अलग सीमा क्षेत्रों में भारत और चीन के बीच तनाव बरकरार है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button