Skip to content
May 24, 2022
Trending Tags
कांग्रेस भाजपा भारत विधानसभा चुनाव उत्तरप्रदेश
Webkhabar

Webkhabar

Daily Hindi News

  • ताज़ा ख़बर
  • प्रमुख खबरें
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • मंदसौर
    • सागर
    • जबलपुर
    • रतलाम
    • रीवा
    • सतना
    • खरगौन
    • खंडवा
  • निहितार्थ
  • सियासी तर्जुमा
  • नज़रिया
  • विश्लेषण
  • शख्सियत
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ
    • खाना खजाना
    • धर्म
    • ज्योतिष
    • गैजेट्स
  • मनोरंजन

नज़रिया

माँ यहां है तो वृद्धाश्रम में कौन है?

Posted 2 weeks Ago

यह शिवराज के लिए बड़ी चुनौती 

Posted 3 weeks Ago

आज भारत को जरूरत संत गाडगे महाराज जैसी विभूतियों की

Posted 3 months Ago

विश्लेषण

  • विश्लेषण
WebKhabar
Posted 6 days Ago

हार्दिक पटेल और भाजपा की दुविधा

  • विश्लेषण
रत्नाकर त्रिपाठी
Posted 5 months Ago

बापू की सोच पर भला कैसा संदेह?

  • विश्लेषण
WebKhabar
Posted 6 months Ago

‘आजाद’ हुए गुलाम, गैरों पर करम, अपनों पर सितम

मनोरंजन

“अजय देवगन” की बेटी नीसा का ऐसा चला जादू ??

Posted 2 hours Ago

कंगना इस फिल्म को लेकर हुई ट्रोल, कहा – इससे ज्यादा भीड़ तो जेसीबी को देखने आती है

Posted 2 hours Ago

अपनी इस मैनेजर के लिए प्रियंका चोपड़ा ने की सरप्राइज पार्टी प्लान

Posted 2 hours Ago

पूरी हुई सलमान खान की ये इच्छा

Posted 22 hours Ago

करण जौहर ने पत्रकार से कहा, मेरी शादी के बारे में भी तो पूछो

Posted 22 hours Ago

जब कियारा को गोद में लेकर भागे वरुण…

Posted 22 hours Ago

यूक्रेन के समर्थन में कांस में “नंगा प्रदर्शन”

Posted 1 day Ago

“धाकड़” कंगना रनौत हुई “फुस्स”

Posted 3 days Ago

कनॉट प्लेस पर इस लड़के का डांस देखकर थम गए लोगों के कदम…

Posted 3 days Ago

मध्यप्रदेश

  • मध्यप्रदेश
WebKhabar
Posted 16 hours Ago

शिवराज के निर्देश: जनता को हर दिन मिले पीने का पानी, जो भी करना पड़े वह करें

  • मध्यप्रदेश
WebKhabar
Posted 2 days Ago

शिवराज का संकल्प, मप्र में कोई भी गरीब इलाज से नहीं रहेगा वंचित

  • मध्यप्रदेश
WebKhabar
Posted 3 days Ago

कमलनाथ ने सरकार तो दिग्विजय ने सिंधिया पर इस तरह साधा निशाना

  • मध्यप्रदेश
WebKhabar
Posted 3 days Ago

बच्चों की खुशी की खातिर ठेला भी चलाएंगे शिवराज

  • Home
  • भोपाल
  • 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022,हरियाणा ओडिशा और तमिलनाडु ने जीते आज खेले गए अपने-अपने मुकाबले

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022,हरियाणा ओडिशा और तमिलनाडु ने जीते आज खेले गए अपने-अपने मुकाबले

Posted 1 month Ago
WebKhabar
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बंगाल, तमिलनाडु और हरियाणा की टीमों के बीच होगा क्वार्टर फायनल मुकाबला
भोपाल – हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 प्रतियोगिता के अंतर्गत आज चार मैच खेले गए। पहला मैच प्रातः 7ः00 बजे हॉकी हरियाणा और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा ने गोवा को एकरतफा मुकाबले में 20-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला 8ः45 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और असाम हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में ओडिशा ने असाम हॉकी को एकतरफा 17-0 से परास्त किया। तीसरा मुकाबला प्रातः 10ः30 बजे हॉकी मध्य प्रदेश और मणीपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था। किन्ही कारणों से मणीपुर की टीम के नहीं आने के कारण हॉकी मध्य प्रदेश को वॉक ओवर दे दिया गया। आज का चौथा और अंतिम मुकाबला सांय 4ः00 बजे हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी हिमाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम ने 5-0 से अपने नाम किया। प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, लिंक रोड़ नं.-1 पर खेली जा रही हैं।
विस्तृत परिणाम इस प्रकार हैः-
पहला मुकाबला-हॉकी हरियाणा विरूद्ध गोवा हॉकी

आज खेल गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी कार्नर ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के 8वें एवं 10वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी मोहित और प्रभजोत सिंह ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया।  मैच के दूसरे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल किए। 18वें मिनट में हरियाणा के कप्तान गगनदीप सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। मैच के 19वें, 21वें, 24वें, 27वें और 30वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 पर पहूंचा दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 8 गोल किए। मैच के 32वें मिनट में एक फील्ड गोल, 34वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, 36वें और 37वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल, 39वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, 41वें मिनट में एक फील्ड गोल, 44वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक तथा 45वें मिनट में एक फील्ड गोल कर हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी टीम का स्कोर 17-0 पर पहूंचा दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीन गोल किए। 52वें और 58वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल तथा 59वें मिनट में एक फील्ड गोल कर हरियाणा की टीम ने यह मुकाबला 20-0 से जीतकर गोवा की टीम को करारी शिकस्त दी।

दूसरा मुकाबला-हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा विरूद्ध असाम हॉकी

आज खेले गए दूसरे मुकाबले में ओडिशा ने असाम हॉकी को 17-0 से एकतरफा परास्त किया।
इस मुकाबले के 12वें, 23वें, 24वें, 24वें, 38वें, 46वें, 47वें, 49वें तथा 51वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी अमनदीप लाकड़ा ने पेनॉल्टी कार्नर से कुल 9 गोल किए। मैच के 14वें 16वें 20वें 21वें 22वें 28वें 53वें तथ 60वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर  अपनी टीम को 17-0 से विजय दिलायी।

तीसरा मुकाबला-हॉकी मध्य प्रदेश विरूद्ध मणीपुर हॉकी

आज का तीसरा मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश और मणीपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था। किन्तु मणीपुर की टीम के मैदान पर नहीं पहूंचने के कारण मध्य प्रदेश की टीम को वॉक ओवर दे दिया गया।

चौथा मुकाबला-हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध हॉकी हिमाचल

आज का चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी हिमाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी धनुष एम. तथा 8वें मिनट में षणमुगम पी. ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में पृथ्वी जी.एम. ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। मैच के तीसरने क्वार्टर के 35वें मिनट में सरवन कुमार ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 54वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी पृथ्वी जी.एम. ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। इस मुकाबले को तमिलनाडु की टीम ने 5-0 से जीता। इस मुकाबले में हिमाचल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

Author

  • WebKhabar

    2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

    View all posts

In भोपालIn औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट , खिलाड़ी , खेल , सीनियर पुरुष हॉकी , हॉकी

Post navigation

कांग्रेस के चिन्तन शिविर पर संस्पेंस कामय, असंतुष्ट नेताओं में बढ़ रही है बैचेनी
दंगे प्रायोजित, कुछ मुस्लिम संगठन भी भाजपा के साथ मिलकर खेलते हैं, इंदौर में बोलें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े ...

  • भोपाल
WebKhabar
Posted 4 weeks Ago

सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के दिए निर्देश, आर्थिक गड़बडिय़ों के मामलों में सख्त कार्रवाई हो

  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
WebKhabar
Posted 1 year Ago

मप्र के लिए अच्छी खबर: चारों बड़े महानगरों में मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़ी

  • भोपाल
WebKhabar
Posted 7 months Ago

नरोत्तम का कांग्रेस पर पलटवार: बोले- भाजपा नहीं करती वोटों की राजनीति, इसलिए नहीं घटे उपुचनाव से पहले तेल के दाम

  • भोपाल
WebKhabar
Posted 3 months Ago

मानवाधिकार : अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन एवं सदस्य सरबजीत सिंह का बैतूल दौरा

संपादक- (प्रकाश भटनागर)

prakash

अन्य ख़बरें

  • अटपटी
  • कहानी
  • चटपटी
  • व्यंग्य
  • कार्टून

वेब ख़बर

  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपादक के बारे में
  • विज्ञापन
  • संपर्क
© 2021 WebKhabar . All Right Reserved |