12 C
Bhopal

10 हजार संबल हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 225 करोड़, CM ने कहा- मुश्किल घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़ी MP सरकार

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को मत्रालय से संबल योजना के करीब 10 हजार हितग्राहियों के खातों में 225 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। मंत्रालय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के हितग्राही एवं जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, पीएस श्रम उमाकांत उमराव, श्रमायुक्त धनराजू एस, उप सचिव श्रम विभाग एवं सचिव संबल बोर्ड रत्नाकर झा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि संबल योजना आपात स्थिति में श्रमिकों के लिये अपने नाम के अनुरूप संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मुश्किल और दुख की घड़ी में सरकार श्रमिकों के साथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित हितग्राही के परिजनों के लिए यह राशि राज्य शासन की ओर से संवेदनाओं के रूप में है। कठिनाई के समय में यह राशि श्रमिकों को अवश्य ही सहारा देगी।

सीएम ने की श्रम मंत्री की सराहना
डॉ. यादव ने कहा कि संबल योजना वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रारंभ से अब तक 6 लाख 16 हजार से अधिक प्रकरणों में 5,626 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की सराहना करते हुए कहा कि पटेल ने संवेदनशीलता के साथ काम किया है। उन्होंने यह प्रयास किया है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें।

पौने दो करोड़ श्रमिक करा चुके हैं पंजीयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि संबल योजना में एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकअपना पंजीयन करा चुके हैं। इनमें से संबल 2.0 योजना में 32 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके है। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी योजना है, जिसमें करोड़ों जरूरतमंद परिवार को बच्चे के जन्म से लेकर पूरे जीवनकाल तक मदद की जाती है।

सीएम ने इन हितग्राहियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राशि अंतरण कार्यक्रम में संबल योजना के कुछ हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया। उन्होंने नर्मदापुरम से रेखा प्रधान, सीहोर से कृष्णा बाई, डिंडोरी से लमती बाई, सागर से शोभारानी और कृष्णा देवी से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, आज दी जा रही राशि आपके परिवार के लिए मददगार साबित होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे