अन्य खबरें
घरेलू हिंसा के मामले की बंद कमरे में सुनवाई चाहते हैं हनी सिंह
नयी दिल्ली । पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को आवेदन दाखिल कर उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया।
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को अपने कक्ष में बुलाया और अभी तक उनसे वह बात कर रही हैं। इसके बाद, दोनों पक्षों के वकीलों को भी मजिस्ट्रेट ने कक्ष में बुलाया।
इससे पहले, पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’
गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना (Physical Torture) दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया।
अदालत में तलवार का पक्ष संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।

तलवार ने हनी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए याचिका में कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध रखते थे और उनकी शादी की अंगूठी नहीं पहनते थे। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें आनलाइन अपलोड करने पर हनी उन्हें बेरहमी से मारते भी थे।
शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह बीते दस वर्षों में उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर भी नशे के हालत में उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा कि कि घरेलू हिंसा से जुड़े सुबूत भी उनके पास हैं। शालिनी ने अदालत से मांग की कि नाेएडा स्थित उनकी संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाने की मांग की।