प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में हादसा: बारात लेकर लौट रहा वाहन गिरा खाई में, 13 की मौके पर ही मौत, इनमें चार महिलाएं भी 

चंपावत। उत्तराखंड (Uttarakhand) में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे (Tanakpur-Champawat Highway) से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना का शिकार (Max accident victim) हो गई। जिसमें 13 लोगों की मोके पर ही मौत (13 people died on the spot) हो गई है। जानकारी के मुताबिक वाहन में करीब 16 लोग घायल थे। अभी मौके पर रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है।





पुलिस मामले की जांच में जुटी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला (Panchmukhi Dharamshala) में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

मृतकों में ये हैं शामिल
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button