प्रमुख खबरें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: बोलेरो-डंपर की टक्कर में 5 की मौत, इनमें शामिल हैं 4 महिलाएं

ग्रेटर नोएडा। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। खबर के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे में बोलेरो और डंपर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 5 बजे के करीब होना बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जेवर टोल प्लाजा के पास बोलेरा और डंपर के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। बोलेरो में 7 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार बोलेरो गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 2 शख्स घायल हुए, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।





मृतकों के नाम 
हादसे में मृत 4 लोग महाराष्ट्र के पुणे के बारामती, जबकि एक महिला कर्नाटक के बेलगाम की रहने वाली थीं। हादसे में मरने वालों के नाम चन्द्रकांत नारायण बुराडे, स्वर्णा बुराडे, मालन विश्वनाथ कुंभार, रंजना पवार और नुवंजन मुजावर बताया जा रहा है। जबकि घायलों में महाराष्ट्र के सतारा निवासी नारायण कोलेकर और कर्नाटक निवासी सुनीता गस्टे शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button