मध्यप्रदेश

बड़वानी में मुंबई-आगरा हाईवे पर हादसा: एक साथ आपस में टकराई 8 गाड़ियां, 4 लोगों की मौत

बड़वानी। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के बड़वानी में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (Mumbai-Agra National Highway) पर बुधवार देर रात भीषण हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत (four people died) हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है यह बड़ा हादसा 8 वाहनों के आपस में टकराने से हुआ है। दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को वाहन से निकाले में बड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने दुख जताया है।

हादसा बड़वानी जिले के सेंधवा के पास महाराष्ट्र (Maharashtra) और मध्यप्रदेश की सीमा पर हुआ है। जिस स्थान पर घटना हुई वहां विजासन मंदिर (Visasan Temple) है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बुधवार देर रात हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दल लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बार्डर पर हुई दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र की सांगली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।





बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। वहीं अन्य गाड़ियों के नंबर प्लेट के पूरी तरह से चकनाचूर हो जाने से वाहनों और यात्रियों के बारे में जानकारी मिलने में मुश्किल हो रही है बताया गया कि शिरपुर तालुका के पलासनेर इलाके में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश स्थित सेंधवा से शिरपुर आते समय हुआ।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुख
सेंधवा के पास हुए भीषण हादसे में मृतकों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट (Tweet) के जरिए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button