ताज़ा ख़बर

हर दिन तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 25 हजार से ज्यादा संक्रमित, देश में एक्टिव केस 2 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 25,154 नए मरीज मिले हैं। 16,519 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 159 की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 8,477 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब एक्टिव केस का कुल आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंचकर 2 लाख 7 हजार 499 हो गया है। यह 11 फरवरी को 1 लाख 33 हजार 79 पर पहुंचा था। 17 सितंबर को आए कोरोना पीक (10.17 लाख) के बाद यह सबसे कम था।

देश में अब तक 1.13 करोड़ संक्रमित
देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 2.07 लाख का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार या सोमवार से भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीटिंग के दौरान यह बात कही। हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के 27 दिन बाद एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि डॉक्टर सोलन टाउन के रीजनल हॉस्पिटल में तैनात हैं।

बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र और राज्य सरकार से अपील करती हूं कि गरीबों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाए।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। बाकी दिनों में रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जलगांव में 15 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। इनके अलावा नासिक में आंशिक लॉकडाउन और नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

डीजीसीए ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नया सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हवाई यात्रा के दौरान गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। चेहरे से मास्क उतारने वालों को फ्लाइट से उतारा भी जा सकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button