ताज़ा ख़बर

खट्टर कल कैबिनेट विस्तार कर ऐसे साधेंगे संतुष्टों को, कौन-कौन बनेगा मंत्री नहीं हुआ खुलासा

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) की मनोहर लाल खट्टर सरकार (Manohar Lal Khattar Govt.) का कैबिनेट विस्तार होना तय हो गया है। मंगलवार को शाम 4 बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाना है। सूत्रों को मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार (expansion of cabinet) असंतुष्टों को साधने के लिए यह फैसला लिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन (Raj Bhavan) में होगा। इसकी जानकारी हरियाणा CMO की ओर से दी गई है। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हो पाया कि मंत्रिमंडल विस्तार में किसको- किसको जगह मिलेगी, लेकिन भाजपा से डॉ. कमल गुप्ता (Dr. Kamal Gupta from BJP) व जजपा से देवेंद्र बबली (Devendra Babli from JJP) को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का यह दूसरा कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले इसी साल 14 नवंबर को भी कैबिनेट का विस्तार हुआ था। सरकार या दोनों ही दलों की ओर से अभी किसी विधायक को मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना नहीं दी गई है। हां, इतना जरूर है कि मंत्री पद की चाह रखने वालों का इंतजार जरूर खत्म हो रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि नए मंत्रियों के साथ पुराने कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा।

बता दें कि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत नहीं मिल पाया था। इसके बाद उसने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। भाजपा को 90 सीटों वाली विधानसभा में अपने दम पर 40 सीटें मिली थीं, जबकि 31 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह गई थी। 10 सीटें जननायक जनता पार्टी को मिली थीं। इस तरह भाजपा और जेजेपी की मिलाकर विधानसभा में कुल 50 सीटें हैं।

दो ही बन सकते हैं नए मंत्री
नववर्ष से पहले सरकार दो विधायकों को मंत्री पद का तोहफा देगी। अभी 12 मंत्री हैं और दो ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जानी है। मंत्रिमंडल विस्तार का खाका खींचने में भाजपा नेतृत्व लंबे समय से लगा हुआ था। सीएम मनोहर लाल के अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला Deputy CM Dushyant Chautala() की भी पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनेक बार बैठकें हुईं। जिस पर मुहर क्रिसमस से पहले लगी।

सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास
किसान आंदोलन (farmers movement) के बाद हरियाणा सरकार कैबिनेट विस्तार कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इसके जरिए किसान आंदोलन के दौरान बिगड़े सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास करेगी और जाट समुदाय के नेताओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा सरकार का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था और तब भी मनोहर लाल खट्टर ही सीएम थे। बता दें कि गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री भी बदले जा चुके हैं। उसके बाद से ही कई अन्य राज्यों में भी बड़े फेरबदल के कयास लगते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button