ताज़ा ख़बर

हत्या और रेप के आरोपी राम रहीम को खालिस्तानियों से जान का खबरा: हरियाणा सरकार ने दी जेड+ सिक्योरिटी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) से पहले फरलो पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim) को जेड+ सिक्योरिटी (Z+ Security) दी गई है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने खालिस्तानियों से जान का खतरा (The threat of life from Khalistanis) बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। सरकार ने सुरक्षा का आधार ADGP की रिपोर्ट को बनाया है। सरकार ने कहा कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है। बता दें कि राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या (Journalist Ramchandra Chhatrapati murdered) और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार (Rape of two Dera disciples) के मामले में आजीवन कारावास की सजा (life sentence) काट रहे हैं। उन्हें सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था।

राम रहीम को कुछ शर्तों के साथ ही फरलो दी गई थी। इसमें न वह जनसभा कर सकते थे। ना ही उनके डेरे पर भक्तों का तांता लग सकता है। इसके साथ-साथ वह परमिशन से ही शहर छोड़ सकते हैं। फरलो एक तरह से सजायाफ्ता कैदियों के लिए छुट्टी की तरह ही होती है। फरलो के तहत एक निर्धारित अवधि के लिए कैदी को अपने घर जाने की अनुमति होती है। पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मिली फरलो पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए थे और विपक्ष ने हरियाणा सरकार को घेरा था। हालांकि, सीएम खट्टर (CM Khattar) ने कहा था कि राम रहीम को मिली राहत का पंजाब चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।





लग्जरी कारों के काफिले में जेल से आए थे राम रहीम
पैरोल मिलने के बाद राम रहीम रोहतक जेल से लग्जरी कार में कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे गुरुग्राम पहुंचे थे। छह गाड़ियों के काफिले में पुलिस की गाड़ियां भी शामिल थी। राम रहीम जिस गाड़ी में सवार थे, उसके शीशों पर काले पर्दे लगाए गए थे। गाड़ी सीधे आश्रम के अंदर पार्किंग में जाकर रुकी थी। आश्रम का गेट बंद होने के बाद ही उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि अनुयायियों ने फूल बरसाकर राम रहीम का स्वागत किया था। इस दौरान केक भी कटवाने की चर्चा थी।

राम रहीम को क्यों हुई थी सजा?
राम रहीम (54 साल) सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

भारत में मिलने वाली सुरक्षा
सरकार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक खतरे के आकलन के आधार पर किसी व्यक्ति को सुरक्षा विवरण प्रदान करती है। भारत में एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस की सुरक्षा दी जा जाती है। अंतिम श्रेणी सबसे ऊंची है। देश में केवल सबसे महत्वपूर्ण लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इन श्रेणियों के अलावा एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) कवर केवल प्रधानमंत्री और उनके परिवार परिवार के लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button