मध्यप्रदेश

कांग्रेस का किसानों ने नहीं सरोकार, देश में अशांति फैलाना पार्टी का एजेंडा: बोले नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने कृषि कानूनों (agricultural laws) को लेकर हुए भारत बंद (Bharat Bandh) में कांग्रेस (Congress) के शामिल होने पर बड़ा हमला बोला है। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को किसानों (farmers) से कोई मतलब नही है। उसका असल मकसद है देश में अशांति फैलाना (to create disturbance)। कांग्रेस हर उस कार्य में शामिल रहती है जिससे लोग भ्रमित हो और शांति का माहौल दूषित हो।

नरोत्तम ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो अपने ही संगठन में 2 साल में भी किसान कांग्रेस का अध्यक्ष (President of Kisan Congress) नही बना पाई। यह वही कांग्रेस हैं जिसने प्रदेश के किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करने का झूठ बोलकर उन्हें छला और फिर उनका शोषण किया। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि गरीब, किसान, विकास और रोजगार जैसे मुद्दे कभी कांग्रेस के एजेंडे में रहे ही नही। उसका तो एक ही एजेंडा है देश में अशांति फैलाना और देश को कमजोर करना। आज किसानों के बंद में वह बढ़-चढ़ हिस्सा ही इसलिए ले रही है क्योंकि इसमें अशांति फैलाने का उनका एजेंडा दिख रहा है।

कांग्रेस ने ही पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में इन्हीं कृषि कानूनों को लागू करने की बात कही थी। अब यह काम जब मोदी सरकार (Modi government) ने कर दिया तो विरोध का दिखावा कर रही है। कांग्रेस के नेता रहे संजय झा खुद स्वीकार कर चुके है कि कांग्रेस ने भी इन्ही कृषि कानूनों को लाने का वादा किया था। डॉ मिश्रा ने कहा कि आज किसानों के नाम पर झूठे आंसू बहा रही कांग्रेस किसानों की कितनी हितैषी है यह इससे ही समझा जा सकता है कि खुद उसके संगठन में ही किसान कांग्रेस अध्यक्ष का पद लगभग 2 साल से खाली हैं।

मिश्रा ने आगे कहा कि यही वह कांग्रेस है जिसके राज में 1998 में मुलताई गोली कांड (Multai bullet scandal) हुआ था और 24 किसानों को गोलियों से भून दिया (24 farmers fired with bullets) गया था। कांग्रेस आज किसानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है लेकिन कांग्रेस को इससे कोई फायदा होने वाला नही है क्योंकि देश का किसान कृषि कानूनों के फायदे को भी जानता है और कांग्रेस की काली नियत को भी। इसलिए कांग्रेस के मंसूबे यहां भी पूरे नही होने वाले है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button