ताज़ा ख़बर

अखिलेश का केन्द्र पर कड़ा प्रहार: बोले- ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश में न हो जाय उद्योगपतियों का राज

सहारनपुर । समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र सरकार (central government) की विनिवेश नीति (disinvestment policy) पर आज रविवार को बड़ा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज (Secrets of the Industrialists) हो जाए और सरकार आउटसोर्सिंग (outsourcing) से चलने लगे। अखिलेश ने यह बात एक रैली के दौरान के कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ बेचती चली जा रही है। याद होगा कि अंग्रेज कारोबार (english business) करने आए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी दो-तीन चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे करके उसने कारोबार बढ़ा लिया और अंग्रेजों ने एक कानून पास किया जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी खुद सरकार बन गई।

 

उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा एक-एक करके सब कुछ निजी हाथों में बेच रही है। हो सकता है कि एक दिन सरकार ही कंपनी के हाथों बिक जाएगी और सरकार आउटसोर्सिंग से चलने लगेगी। जब सब चीजें बिक जाएंगी तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर (Babasaheb Bhimrao Ambedkar) ने संविधान में हमें जो अधिकार दिए हैं, वे सब छिन जाएंगे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव देश की तकदीर का चुनाव है, यह नौजवानों और किसानों के भविष्य को तय करने का चुनाव है।

 

अखिलेश ने उपस्थित लोगों से अपील की, अगर देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हमने भाजपा को रोकने के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन किया। जो भी समझौते कर सकते थे, वो किए लेकिन उत्तर प्रदेश से भाजपा ज्यादा सीटें जीत गई। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया जाता तो ये तीन काले (केंद्रीय कृषि) कानून नहीं आते।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button