नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल पार्टी के दौरान युवक की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
नोएडा। नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर एक रेस्टोरेंट में चल रही पार्टी के दौरान बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल पार्टी के दौरान कुछ लोगों की कर्मचारियों से मारपीट हो गई। बवाल में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों की माने तो करीब रात 11:00 बजे सेक्टर 39 स्थित गार्डन गलैरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कुछ लोगों के बीच में झगड़ा हो गया। इस मारपीट के दौरान जिला छपरा हसनपुरा निवासी बृजेश निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत कर एवं मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।