ताज़ा ख़बर

पुतिन को सताया जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टॉफ के 1000 सदस्यों को बदला: समझें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। यूक्रेन पर बीते 24 फरवरी को आक्रमण कर पूरी दुनिया को टेंशन देने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद भी टेंशन में जी रहे हैं। उन्हें टेंशन इस बात का है कि कोई उन्हें जहर दे सकता है। इसलिए उन्होंने अपने पर्सनल स्टाफ के लगभग 1000 सदस्यों को बदल दिया है। जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उनमें बॉडी गार्ड, कुक, कपड़े धोने वाले और निजी सचिव भी शामिल हैं। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साफ नहीं है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को मंजूरी देने से पहले या बाद में कर्मचारियों को बदला गया था। खुफिया खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से जोर देकर कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति को जहर दिए जाने की खबर एकदम से निराधार नहीं है क्योंकि मॉस्को के एलिट अधिकारी पुतिन को ‘जहर’ देने और इसे एक दुर्घटना के रूप में बताने की साजिश रच रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस में प्रभावशाली लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है और यहां तक कि एक उत्तराधिकारी को भी लाइन में खड़ा कर दिया है।

बढ़ गए हैं पुतिन के दुश्मन
यूक्रेन पर हमला करके पुतिन ने अपने कई दुश्मन बना लिए हैं। अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं और बाकी देशों से उनका समर्थन करने को कहा है। रूस के भीतर भी पुतिन को लेकर गुस्सा है। कई बार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन भी हो चुके हैं। यहां तक कि बच्चों ने भी जंग के विरोध में आवाज उठाई थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसे लेकर भी रूस की जमकर आलोचना हुई थी।





प्रतिबंधों के कारण पुतिन को हटाए जाने का प्लान?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंध रूस की इकॉनमी का बुरा हाल कर रहे हैं। पुतिन को ‘जहर’ दिए जाने की योजना के पीछे यह मुख्य कारक बताया जा रहा है। इस तरह की बातें यूक्रेन युद्ध को प्रभावित करने वाली अफवाहें हो सकती हैं। लेकिन नेतृत्व के बारे में अनिश्चितता के बीज और पुतिन का निजी जीवन हमेशा रहस्य में डूबा रहा है। युद्ध के मद्देनजर कई विश्लेषकों ने पुतिन की समझदारी पर सवाल उठाया है और कई का दावा है कि पूर्व केजीबी एजेंट गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।

अमेरिकी सांसद ने कही थी पुतिन की हत्या की बात
गौरतलब है कि इस महीने में एक अमेरिकी सांसद ने पुतिन की हत्या की बात कही थी. सांसद ग्राहम के इस बयान के लिए उन्हें रूस और अपनी पार्टी की तरफ से फटकार भी लगाई गई थी। बता दें कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका है खाने में जहर देना। हालांकि पुतिन अब इसे लेकर काफी सचेत हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन को जब भी खाना दिया जाता है तो पहले इसकी जांच होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button