प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का दावा: 24 में से 2 ही घंटे सोते है मोदी, जानें मोदी को लेकर और क्या बोले पाटिल

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रोजाना सिर्फ 2 घंटे सोते (sleep only 2 hours) हैं। जबकि 22 घंटे काम करते हैं। यह दावा महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Maharashtra BJP President Chandrakant Patil) ने किया है। उन्होंने कहा कि पीएम एक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े और वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सकें। उन्होंने यह बड़ा दावा कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव (kolhapur north assembly by-election) से पहले जिले के BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया।

पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी रखते हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। पाटिल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं। मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

 

 

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने सत्यजीत कदम को 12 अप्रैल को कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। दिसंबर में कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है।

पीएम ने कहा था- चार घंटे सोता हूं
साल 2019 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू किया था। इसमें अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से जब पूछा था कि वो कितना सोते हैं तो पीएम मोदी ने बताया था, मैं साढ़े तीन घंटे से चार घंटे सोता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button