ताज़ा ख़बर

महंगाई के मोर्चे में आम आदमी को लगा बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, जानें अपने-अपने शहर की कीमत

नई दिल्ली। आम आमदी को एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार आज शनिवार को महंगाई के मोर्चे में बड़ा झटका लगा है। यानि तेल कंपिनयों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई यह बढ़ोतरी आज से से लागू हो गई है। इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

बता दें कि मई की एक तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हालांकि यह दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे। दाम में बढ़ोतरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2355.50 रुपये है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। जबकि इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है, जबकि राजधानी भोपाल में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1005.5 रुपए पर पहुंच गई है।





महंगे लोन से रुकेगी महंगाई?
पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रसोई गैस के दाम और जरूरी सामानों के भाव लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच अब आपके लोन भी महंगे हो जाएंगे, क्योंकि आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ा दिए हैं। दलील ये कि बढ़ोतरी महंगाई को काबू में करने के लिए की गई है। अब सवाल यही कि क्या महंगे लोन से रुकेगी महंगाई? बीते कुछ दिनों में ही ईंधन की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है।

चुनाव बाद से बढ़ रहे दाम
बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरूआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button