ताज़ा ख़बर

डेंटिस्ट मंत्री सिंगला की दाढ़ में लगा भ्रष्टाचार का खून, फिर हुआ ये अंजाम

चंडीगढ़। पंजाब सरकार में मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्यवाही के कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था।
सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।
सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।”
मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।
इस घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बाहर करने का ऐलान करते हुए साफ कहा कि हम एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button