मनोरंजन

सलमान-शाहरुख के पड़ोसी बने रणवीर कपूर , बांद्रा में खरीदा आलीशान घर, जानिए दीपवीर के नए घर की कीमत  

रणवीर सिंह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि लोग उनके यूनिक फैशन सेंस की भी जमकर तारीफ करते हैं। हालांकि कुछ लोग रणवीर को उनकी अजीबोगरीब ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल भी करते हैं पर रणवीर को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी लेडी लव और अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर काफी खुश हैं। रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता हैं। बिग बॅास ओटीटी होस्ट करने से लेकर शक्तिमान बनने तक रणवीर सिंह का नाम लगातार छाया हुआ है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करोड़ रुपए का आलीशान घर खरीद लिया है। उनके इस घर की कीमत आप जानकर पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे।

सलमान और शाहरुख के बनेंगे पड़ोसी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने  मुंबई के बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टावर सागर रेशम में उन्होंने अपना यह सबसे शानदार घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि उनका यह घर शाहरुख खान के मन्नत और सलमान खान के घर गैलेक्सी के बीच में पड़ता है।  इस घर की कुल कीमत 119 करोड़ रुपए है। उनका यह घर बिल्डिंग के 16 से 19 मंजिल पर स्थित है। ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह ने एक सुपरहिट फिल्म की कमाई का पूरा पैसा इस बड़े घर में लगा दिया है। अपनी कीमत की तरह की यह काफी बड़ा और शानदार है। 

सलमान-शाहरुख के पड़ोसी बने रणवीर कपूर

रणवीर और दीपिका के घर की कीमत

रणवीर और दीपिका ने 4 फ्लोर को एक साथ खरीदा है। 11,266 वर्ग फुट  कारपेटएरिया और 1,300 वर्ग फुट की छत है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को भी 19वें फ्लोर पर रखा गया है। 118.94 करोड़ के इस घर के रजिस्ट्रेशन के वक्त की स्टाम्प ड्यूटी के लिए 7 करोड़ के करीब की रकम भरी गई है।

Ranveer Singh talks about social media hate that he and Deepika Padukone receive.

 

रणवीर सिंह के पास मुंबई से गोवा तक घर मौजूद

रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ 223 करोड़ मुंबई से गोवा तक कई जगहों पर रणवीर सिंह के पास घर मौजूद है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ करीब 250 करोड़ रुपए के आसपास है। बाकी उनकी कमाई फिल्मों की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर निर्भर करती है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 20 से 22 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। ऐसे में एक साल की कमाई उनकी करीब 22 करोड़ रुपए के आसपास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button