मध्यप्रदेशसतना

सतना: आज डोर-टू-डोर जोर लगा रहे उम्मीदवार, कल 7 सीटों पर 17 लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक

सतना। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम 6 बजते ही चुनावी शोरगुल थम गया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, नुक्कड सभाएं एवं आम सभाए पूर्णत: प्रतिबंधित हो गई हैं। अब आज गुरुवार को प्रत्याशियों द्वारा डोर टू डोर जनसम्पर्क किया जा रहा है। वह भी शांतिपूर्ण तरीके से। चुनावी शोरगुल के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और बसपा तीनों ने शक्ति प्रदर्शन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। 17 नवम्बर को होने जा रहे मतदान के ठीक पहले अब प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर- टू- डोर सम्पर्क में सारा जोर लगा रहे हैं।

मतदाता भी खामोसी के साथ सबकी बाते सुनते हुए सत्रह नवम्बर के इंतजार में है। अगर जिले की विधानसभा सीटों और मतदाताओं की बात करें तो दो जिलों सतना और मैहर की सात विधानसभा सीटों में 16 लाख 91 हजार 204 कुल मतदाता शुक्रवार को अपना विधायक चुनेंगे। इनमें से 8 लाख 83 हजार 119 पुरुष और 8 लाख 4 हजार 452 महिला मतदाता, 9 अन्य तथा 3624 सर्विस मतदाता शामिल हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या 17 हजार 964 और 80 प्लस वर्षीय मतदाताओं की संख्या 22 हजार 927 है। यदि सबसे कम मतदाताओं वाले मतदान केन्द्र की बात करें तो चित्रकूट विधानसभा सीट के मतदान केन्द्र 21 झाली में सबसे कम 151 मतदाता हैं।

फैक्ट फाइल
16 लाख 91 हजार 204 08 लाख 83 हजार 119 पुरूष मतदाता
08 लाख 4 हजार 452 महिला मतदाता
09 अन्य तथा 3624 सर्विस मतदाता
1950 कुल मतदान केन्द्र
490 क्रिटिकल
1460 सामान्य
50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों की वेब कास्ं्टिग होगी
05 आदर्श मतदान केंद्र
05 महिला बूथ के मान से
कुल 35-35 विशेष मतदान केंद्र

हर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को पीडब्ल्यूडी मतदान दलों का बूथ भी बनाया जाएगा
05 सीटें सतना जिले में
02 विधायक भाजपा के
03 विधायक कांग्रेस के
02 सीटें मैहर में
02 विधायक भाजपा के
00 विधायक कांग्रेस के

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button