ताज़ा ख़बर

संग्राम: बंगाल में पहले चरण की 77 सीटों के लिए मतदान जारी, 10 बजे तक बंगाल में 7.72 तो असम में 8.84% मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल और असम की कुल 77 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से पहले फेज की मतदान जारी है। इनमें बंगाल की 30 और असम की 47 सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक यानी शुरूआती 2 घंटे में बंगाल में 7.72% और असम में 8.84% वोटिंग हुई है।

बंगाल में जिन 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 26 पिछली बार यानी 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के खाते में गई थीं। इस बीच बीजेपी नेता और शुभेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी ने बूथ नंबर 149 पर वोटर्स को प्रभावित करने के लिए अलाउद्दीन नाम के आतंकी को लगाया है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

मिदनापुर की जिन 13 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, इन पर टीएमसी से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी का दबदबा माना जाता है। इधर, असम में पहले फेज में ही मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मैदान में हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के वोटर्स खासकर युवाओं से सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने पहुंचें।




बंगाल और असम की 77 सीटों पर कुल 455 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों में मिलाकर 1.54 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बंगाल में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग भी सख्त नजर आ रहा है। दोनों राज्यों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगाल में केंद्रीय पुलिस बल की 730 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 100 पुलिसकर्मी हैं। यानी बंगाल में पहले फेज के दौरान सुरक्षा की कमान 73,000 पुलिसकर्मियों के हाथों में है।

बंगाल में 21 महिलाएं चुनावी मैदान में
बंगाल की 294 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इन पर 191 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 21 महिलाए हैं। बंगाल में पहले फेज में 73,80, 942 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 37,52,938 पुरुष और 36,27,949 महिलाएं हैं। वोटर्स में 55 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इस फेज में 1,23,393 ऐसे व्यक्ति वोट करेंगे, जिनकी उम्र 80 से 90 के बीच है। चुनाव में 40,408 दिव्यांग भी मतदान करेंगे।

पहले फेज के लिए बंगाल में 10,288 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बंगाल में केंद्रीय पुलिस की 92 कंपनी बांकुरा, 169 पूर्वी मेदिनीपुर, 139 पश्चिम मेदिनीपुर, 186 पुरुलिया और 144 झारग्राम में तैनात की गई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 30 सीटों में से 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई थी, जबकि ळटउ 9 सीटों पर ही आगे रही थी।




पहले चरण में असम के उट भी लड़ रहे चुनाव
पहले चरण में असम की 126 में से 47 सीटों पर चुनाव है। इन पर 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले फेज में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मजुली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव लोचन पेगु से है। इस चरण में स्पीकर हितेंद्रनाथ गोस्वामी जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेस विधायक राना गोस्वामी से है।

कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा भी नजीरा और गोहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। एक और हाईप्रोफाइल सीट टिटाबोर है। जिस पर बीजेपी के सिटिंग विधायक हेमंत कलिता और कांग्रेस के भास्कर ज्योति बरुआ का मुकाबला है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई चार बार जीते हैं। असम में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के अलावा असम जातीय परिषद भी मैदान में है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button