मध्यप्रदेश

‘देख रहा है बिनोद’ के बहाने शिवराज ने नाथ पर ऐसे किया करारा वार

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्यप्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक ओर जहां कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है, तो वहीं भाजपा भी उसी अंदाज में कांग्रेस पर पलटवार कर कर रही है। वहीं अब पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा तिरंगे को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा जवाब दिया है। हालांकि उनका जवाब देने का अंदाज कुछ अलग था।

शिवराज ने आज बेहद लोकप्रिय हो रहे वेबसीरिज पंचायत के ‘देख रहा है बिनोद’ के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि, देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है!’ बता दें कि पंचायत वेबसीरीज का यह डॉयलाग इन दिनों काफी चर्चा में है।





बता दें कि इससे पहले पीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वह लोग खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया। जिनके दल में से एक भी ऐसा महापुरुष नहीं था, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो। उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button