ताज़ा ख़बर

बिहार में नहीं सुधर रहे लोग: जहरीली शराब पीने से नालंदा में 9 लोगों की गई जान, प्रशासन में मचा हड़कंप

नालंदा। बिहार (Bihar) में एक बार फिर जहरीली (jaharili sharab) का कहर बरपा है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नालंदा में जहरीली शराब का सेवन करने से नौ लोगों की मौत (nine people died) हो गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि (official confirmation) नहीं की गई है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बताई जा रही है और उनका कहना है कि यही शराब पीने से नौ लोगों की मौत हुई है।

वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। बता दें कि बिहार की नीतीश सरकार (nitish government) ने राज्य में शराब के सेवन, उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी (alcohol smuggling), पीने के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी लोग सुधर नहीं रहे हैं।

बता दें कि बिहार में यह पहला मौका नहीं है जब जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। इससे पहले भी बिहार में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हो चुकी हैं। पिछले साल दीपावली के एक दिन पहले ही यहां कुछ लोगों की मौत हुई, इसके बाद से सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे जिलों से मौत की खबरें सामने आने लगीं। आंकड़ों के अनुसार महज छह दिन के अंदर ही राज्य में जहरीली शराब से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

सीएम नीतीश ने दिया था सख्त कार्रवाई का भरोसा
उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने कहा था कि समय पर कार्रवाई नहीं करने वालों पर एक्शन होगा, वे बच नहीं सकते। जिम्मेदारी नहीं निभाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button