प्रमुख खबरें

ताजपोशी से पहले पंजाब को मान का बड़ा संदेश: पूरा राज्य भगत सिंह और आंबेडकर के सपनों को पूरा करने लेगा शपथ

नयी दिल्ली। पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर से विधायक भगवंत सिंह मान आज राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाब की जनता को बड़ा संदेश दिया। मान ने बुधवार को कहा कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा। दरअसल मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे।

मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ह्यह्यआज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं। आप के पंजाब से जुड़े मामलों के प्रभारी राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, आज पंजाब के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि पंजाब के तीन करोड़ लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शपथ लेंगे।





उन्होंने कहा, लोग इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेंगे, आज से हर पंजाबी मुख्यमंत्री होगा। चड्ढा ने पीले रंग की पगड़ी पहने अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की। आनंदपुर साहिब से नवनिर्वाचित विधायक हरजोत बैंस ने कहा,आज पंजाब की एक नई शुरूआत होगी। हम सब मिलकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को पूरा करेंगे, यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इस आयोजन के लिए महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस समारोह के लिए करीब आठ से 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से ह्यआपह्ण ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button