मध्यप्रदेश

मप्र में 25-26 को वैक्सीनेशन का महाभियान: 20 लाख को पहला और 10 लाख को लगेगा दूसरा डोज

  • शिवराज ने कहा- दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान को सभी मिलकर बनाएं कामयाब

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश में आगामी 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान (vaccination campaign) को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में सभी कलेक्टरों (collectors) और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स (Crisis Management Groups) के सदस्यों से वर्चुअल चर्चा की। इस दौरान CM ने जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से मुखातिब होकर विस्तृत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी मिलकर इस महाअभियान को कामयाब बनाएं।

प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए तैयार की गई रणनीति के तहत 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को पहला और दूसरा डोज, 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को दूसरा डोज प्राथमिकता से देने का निर्णय लिया गया है। अगस्त माह में भारत सरकार (Indian government) से प्राप्त करीब 74.7 लाख डोज में से 73.9 लाख की खपत हो चुकी है। प्रदेश में महाअभियान के लिए आवश्यक डोजेज की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की वैक्सीनेशन के लिए पात्र 5 करोड़ 48 लाख 90 हजार आबादी में से 3 करोड़ 32 लाख को प्रथम डोज और 64 लाख 90 हजार आबादी को द्वितीय डोज लग चुका है। देश में मध्यप्रदेश (Madhya pradesh), गुजरात (Gujrat) के बाद सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वाला प्रांत है।

उत्सव का वातावरण बनाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा वैक्सीनेशन के लिए सबको प्रेरित करें, ये पुण्य का कार्य है। वैक्सीनेशन महाअभियान में आशा और उषा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अधिकारी कर्मचारी ही नहीं अन्य विभाग भी सक्रिय भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री इस महाअभियान की तैयारियों पर नजर रखें। उत्सव का वातावरण बनाएं। नागरिक प्रथम डोज लगवाने के बाद लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरा डोज न लगवाने से प्रथम डोज का प्रभाव कम हो जाता है। यह बात आमजन को बताते हुए जन-जागरण का कार्य आवश्यक है।

सितम्बर माह तक प्रथम डोज शत-प्रतिशत पात्र आबादी को लग जाए, यह लक्ष्य है। पंचायतवार, दूसरे डोज के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार कर कार्य हो रहा है। कंट्रोल रूम की स्थापना, कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित करने और अन्य नवाचारों से वैक्सीनेशन के महाअभियान को गति दी जाए। सोशल मीडिया (social media) पर भी अपील करते हुए लोगों को प्रेरित किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तियों का भी सहयोग इसके लिए लिया जाए।

भाई-बहन सुनिश्चित करें एक-दूसरे की सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जन-प्रतिनिधि सहयोग करेंगे तो अभियान निश्चित ही सफल होगा। आम जनता भी इस महाअभियान से जुड़े और इसे सफल बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर टीका लगवाने की बात भाई-बहन याद रखें। रक्षाबंधन पर भाई-बहन परस्पर यह सुनिश्चित करें कि उन्होंने टीका लगवाकर जीवन रक्षा की कोशिश की है या नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाअभियान को इसलिए भी कामयाब बनाना है क्योंकि ये जिंदगी का डोज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी धन्यवाद दिया। वैक्सीनेशन और कोविड (Covid) अनुकूल व्यवहार ही कोरोना (Corona) नियंत्रण का प्रभावी माध्यम है। वैक्सीन के लिए प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक संस्था लोगों को प्रेरित करें कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएँ, जिनका दूसरा डोज ड्यू है उन्हें विशेष रूप से प्रेरित करना है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button