प्रमुख खबरें

जबरन वसूली का मामला: जांच के सिलसिले में ठाणे पुलिस के सामने हाजिर हुए परमबीर, दर्ज होंगे बयान

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) पर 100 करोड़ हर महीने अवैध वसूली (100 crore illegal recovery every month) का आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर (Former Mumbai Police Commissioner Parambir) सिंह आज शुक्रवार को ठाणे थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए। इससे पहले उन्हें यहां दर्ज वसूली के एक मामले में समन (summons) भेजा गया था। इस मामले की जांच के सिलसिले में आज सुबह साढ़े 10 बजे के करीब अपने वकील के साथ ठाणे नगर पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच दल संभवत: उनका बयान दर्ज करेगा।

बता दें कि ठाणे पुलिस ने इस साल जुलाई में बिल्डर केतन तन्ना की शिकायत के आधार पर अनिल देशमुख पर आरोप लगाने वाले परमबीर सिंह और 28 अन्य के खिलाफ भी रंगदारी (जबरन वसूली) का मामला दर्ज किया था। पूछताछ करने के लिए इस मामले में सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट (non bailable warrant) जारी किया गया था। जिसके बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे। तब सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।

कोर्ट के इस एक्शन के बाद परमबीर सिंह गुरुवार को मुंबई पहुंचे। उनके आने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक अलग मामले में उनसे सात घंटे तक पूछताछ की। सिंह पर महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कुल पांच मामले दर्ज हैं। उन्हें इस साल मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारी के पद से उस समय हटा दिया गया था, जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर। एंटीलिया के पास एक एसयूवी मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था और कारोबारी मनसुख हिरन की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। एंटीलिया के पास मिले वाहन में विस्फोटक बरामद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button