रूस की यह पूर्व टेनिस स्टार बिना शादी किए बनी मां, मंगेतर के साथ बेटे की शेयर की फोटो
नई दिल्ली। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और रूस की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के घर खुशखबरी आई है। दरअसल पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी ने मंगेतर अलेक्जेंडर गिलक्स के साथ अपने बेटे के जन्म की घोषणा की है। मारिया ने मंगेतर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो भी शेयर की है। मारिया ने अपने बेटे का नाम थियोडोर रखा है। बता दें ब्रिटिश बिजनेसमैन गिलक्स और रूसी खिलाड़ी मारिया ने दिसंबर 2020 में सगाई की थी। हालांकि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है।
मारिया ने जो अपने आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है उसमें उनके मंगेतर गिलक्स अपने बेटे को निहारते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर मारिया ने लियाा है कि हमारे छोटे से परिवार के लिए एक बहुत सुंदर और बड़ा उपहार है। फोटो शेयर कर मारिया ने लिखा कि हमारे छोटे से परिवार के लिए सबसे सुंदर उपहार… मारिया और उनके बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हे खूब सारी बधाई दे रहे हैं। अब तक 1.8 लाख से ज्यादा लोग उनके फोटो को लाइक कर चुके हैं।
शारापोवा ने अपने बेटे थियोडोर की जन्म तारीख का भी अलग अंदाज में खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे का नाम थियोडोर लिखा। इसके बाद रोमन अंकों में बेटे की जन्म तारीख एक जुलाई 2022 भी बताई। बता दें कि पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा इसी साल 19 अप्रैल को ही 35 साल की हो गई हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में 2004 में पहला विम्बलडन ग्रैंड स्लैम जीता था।
इसके बाद उन्होंने 2006 में वो अमेरिकी ओपन और 2008 में आॅस्ट्रेलियन ओपन भी उन्होंने जीता था। इसके बाद 2012 और 14 में उन्होंने फ्रेंच ओपन भी जीता था। 2016 में मारिया डेपिंग के आरोपों के कारण 15 महीनों के लिए बैन हो गई थी। लेकिन 2017 में उन्होंने शानदार वापसी की। बता दें कि इस खिलाड़ी ने 2020 में आॅस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद टेनिस से संन्यास ले लिया था।