विदेश

तेल के खेल से रूस को फेल करने की ऐसी तैयारी है यूरोपीय यूनियन की

ब्रसेल्स। यूक्रेन (Ukraine) से चल रहे युद्ध के बीच खलनायक वाली छवि पा चुके रूस (Russia) को अब तेल के खेल के जरिये फेल करने की तैयारी है। रूस की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए उसकी अर्थव्यवस्था के बड़े आधार तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार को कमजोर किया जाएगा।
इसी सिलसिले में यूरोपीय संघ (ईयू) (European Union) (EU)  के नेताओं ने सोमवार को रूस पर नए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में साल के अंत तक ईयू में रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। रूसी तेल के आयात में करीब 90 फीसदी तक कमी कर दी जाएगी।
यूक्रेन को नयी वित्तीय मदद देने के लिए लंबे समय से लंबित पैकेज पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में यह फैसला किया गया।
प्रतिबंध में समुद्र के रास्ते लाया जाने वाला रूसी तेल भी शामिल है, जिससे पाइपलाइन द्वारा आयात के लिए अस्थायी छूट भी मिलती है। इस फैसले पर आम सहमति के लिए हंगरी की मंजूरी महत्वपूर्ण थी।
यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि समझौते में रूस से आयात किया जाने वाला दो-तिहाई से अधिक तेल शामिल है।
यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि दंडात्मक कदम ‘‘वर्ष के अंत तक रूस से ईयू के लिए तेल आयात में प्रभावी रूप से लगभग 90 प्रतिशत की कटौती करेगा।’’
मिशेल ने बताया कि नेता युद्धग्रस्त देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए यूक्रेन को नौ अरब यूरो की सहायता देने पर भी सहमत हुए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किस रूप में दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button