ताज़ा ख़बर

ड्रग्स मामला: 25 दिन बाद आज मन्नत पहुंचेंगे आर्यन, रिहाई कराने आथॅर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान

मुंबई। कागजी कार्रवाई (paperwork) समय-सीमा पर नहीं होने के कारण शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एक रात और जेल में बितानी पड़ी, लेकिन अब उनके खुशी मनाने का समय आ गया है। आज 25 दिन के बाद आर्यन की रिहाई हो जाएगी। जेल अधिकारियों (prison officers) से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को आर्यन की जमानत के कागज मिल गए हैं। अब उम्मीद की की जा रही है जेल के अधिकारी जेल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर तक उन्हें रिहा कर सकते हैं।

आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज (surety paper) की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उसे आज सुबह रिहा कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान को रिहा कराने के शाहरुख खान स्वयं आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) पहुंच गए हैं। दरअसल, कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई होगी। आर्यन के वकीलों को हाईकोर्ट का आदेश तो मिल गया था, लेकिन रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जेल तक समय पर नहीं पहुंचाया जा सका था।

बता दें कि आज सुबह 5.30 बजे ही आर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स खोल दिया गया था। यहां आर्यन खान समेत अन्य लोगों की जमानत के कागज जमा करवाए गए थे। शुक्रवार को शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला (Juhi Chawla) ने आर्यन की जमानती भरी थी। उनके साथ इस प्रक्रिया में वकील सतीश मानशिंदे (Satish Manshinde) शामिल थे। आर्यन खान को जमानत की प्रक्रिया पूरी ना हो पाने की वजह से शुक्रवार रात भी आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी. लेकिन अब वह घर लौट रहे हैं।

इससे पहले हाईकोर्ट ने आर्यन को एक लाख का निजी बांड भरने और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस एनडब्ल्यू सांब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद आर्यन के वकील आदेश की प्रति विशेष अदालत (एनडीपीएस कोर्ट) ले गए। सत्यापन के बाद विशेष अदालत (सेशंस कोर्ट) से रिहाई का कागज साढ़े पांच बजे तक जारी नहीं किया जा सका। अभिनेत्री जूही चावला आर्यन की जमानतदार बनीं।उन्होंने अदालत में एक लाख रुपये का बांड भरा।





आर्यन के सामने यह रखी गई हैं शर्तें
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है।

सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की खबर पाकर आर्यन बहुत खुश हुआ, उसके चेहरे पर चमक थी। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button