राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने बर्मिंघम नहीं जा पाएगी यह भारतीय एथलीट, यह है खास वजह
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से होने जा रहा है जो 8 अगस्त चलेगा। भारत के कुल 215 एथलीट 19 खेलों के 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इससे पहले भारतीय एथलेटिक टीम के चार गुणा 100 मीटर रिले में पदक जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल एआईयू ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट आफ कंपटीशन सैंपल लिया था। कराई गई टेस्टिंग में वह पकड़ी गई हैं। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि उनका सैंपल भारतीय एथलीटों की विदेश में तैयारियों के दौरान लिया गया। हालांकि इसके बाद देश में हुई नाडा की टेस्टिंग में वह निगेटिव निकलीं। पिछले कुछ माह के दौरान यह तीसरा मामला है, जब एआईयू की ओर से भारतीय एथलीट को डोपिंग में पकड़ा गया है। इससे जेवेलिन थ्रोअर राजिंदर सिंह, टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर भी एआईयू की टेस्टिंग में पॉजिटिव आई थीं।
डोप टेस्ट में पकड़े जाने के बाद अब उन्हें युगेन (अमेरिका) में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया गया। विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम युगेन रवाना हो गई, लेकिन धनलक्ष्मी नहीं गईं। बताया गया कि उनका वीजा नहीं लगा है, लेकिन आयोजकों ने चैंपियनशिप से उनकी एंट्री ही हटा दी। वहीं इस चैंपियनशिप में 100 मीटर मीटर में केन्याई एथलीट को रेस शुरू होने से दो घंटे पहले एंट्री दी गई। वह भी वीजा नहीं लगने के चलते युगेन नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन उनकी एंट्री नहीं हटाई गई। धनलक्ष्मी को डोप में फंसने के चलते रोका गया था।