ज्योतिष

जुलाई का महीना रहेगा खास: फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे शनि देव, इन राशि वालों पर जाने क्या पड़ेगा असर

इस साल जुलाई का महीना कुछ ज्यादा ही खास होने जा रहा है। देवगुरु वृहस्पति (Devguru vrhaspati) के वक्री होने के बाद इस महीने कर्म फलदाता शनि देव (Shani Dev) राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि वर्तमान समय में शनि देव भी वक्री है और वक्री अवस्था में राशि परिर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि दवे इस समय कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) में विराजमान हैं। इस राशि में शनि देव ने 30 साल बाद प्रवेश किया है। अब एक बार फिर कर्म फलदाता शनि देव 29 जुलाई से अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।

आपको यह भी जानकारी हो कि शनि देव ने बीते 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में आए थे। 5 जून 2022 से शनि वक्री अवस्था में हैं। इसके बाद अब शनि देव 12 जुलाई 2022 से वक्री अवस्था में ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनि देव 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। शनि देव का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

मकर Capricorn- धन के मामले में विशेष ध्यान रखना होगा. धन की बचत करने में मुश्किल आ सकती है। इसके साथ ही सेहत संबंधी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान धन और सेहत दोनों का ही विशेष ध्यान रखना होगा। शनि को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। इसके लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा करें। शनि की अशुभता कम होगी।





सिंह Leo- सिंह राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आफिस में आपके सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। कर्ज लेने व देने से बचें। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि संबंधित चीजों का दान करने से अशुभता से मुक्ति मिलती हैं। गरीबों की मदद करें।

धनु Sagittarius- धनु राशि वालों के साथ मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। परिश्रम करने के बाद भी देर से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान गंभीरता और धैर्य का परिचय देना होगा। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान अनावश्यक यात्रा का भी योग बनेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है और परेशान कर सकता है। इसलिए इस पर अभी से ध्यान देना होगा। सेहत के मामल में किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं होगी। शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें। पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button