आज का राशिफल: तुला वालों की होगी तरक्की, वाणी में नियंत्रण रखे वृश्चिक वाले
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल (Horoscope) के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए हम आपको राशि के माध्यम से बताते हैं।
मेषAries- सबके हित की सोच रखेंगे संपर्क संवाद में प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल सकती हैं। आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. अनुभवियों का साथ रहेगा। दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। मित्रों से भेंट होगी। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों और उनके भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ Taurus- अभी भी जोखिम बना हुआा है। चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। निर्णय लेने जल्दबाजी सें बचें। व्यस्तता रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन Gemini- एक तेज आ गया है। रौब-रुआब है। राजसत्ता पक्ष आपके साथ है। स्वास्थ्य की स्थ्िाति अच्छी है। प्रेम और संतान मध्यम है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क Cancer- गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष साथ देगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। करियर व्यापार में सहजता रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को पूरा करेंगे। लापरवाही से बचेंगे। निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह Leo- भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों से थोड़ी दूरी होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। शासन-सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग है। बौद्धिक विषयों में रूचि रखेंगे। स्वजन प्रसन्न होंगे। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आर्थिक अवसर भुनाएंगे। सजगता से आगे बढ़ेंगे।
कन्या Virgo – स्थिति सही है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। सहजता सजगता रखेंगे. अधिकारियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. विनम्रता व तैयारी से आगे बढ़ेंगे. त्याग और सहयोग बनाए रखेंगे। बड़ों की सलाह मानेंगे। घरेलू विषयों में विश्वास बढ़ाएंगे।
तुला Libra – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से परेशानी दूर होगी आपकी। धीरे-धीरे और अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। व्यापार खासकर बहुत अच्छा है। लाभ अच्छा रहेगा. प्रतिस्पर्धा की भावना रखेंगे। आलस्य न करें। यात्रा संभव है। लेनदेन में सतर्क रहें।
वृश्चिक Scorpio- वाणी अनियंत्रित न होने पाए। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश करने से बचें। बाकी सारी स्थितियां आपकी बहुत अच्छी हैं। बचत को बल मिलेगा. संस्कार परंपरा आगे बढ़ाएंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रखेंगे. बड़ी सोच से काम लेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। निजी मामलों को गति मिलेगी। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
धनु Sagittarius- स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है लेकिन मन का भटकाव रोकिए। यह थोड़ा परेशान करेगा आपको। बाकी कोई समस्या नहीं है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। सब बहुत बढ़िया है। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें।
मकर Capricorn- मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, संतान, प्रेम और व्यापार को लेकर। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा भी सताएगी। कुल मिलाकर मध्यम समय है। आने वाला समय बहुत शुभ है। थोड़ा धैर्य के साथ चलें। न्यायिक मामलों में सतर्कता बढ़ाएं। बजट का ध्यान रखें। सामंजस्य से कार्य करें। लेन देन में सावधान रहें। निवेश की संभावना बढ़ेगी।
कुंभ Aquarius- आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन Pisces-कोर्ट-कचहरी में जीत, व्यापारिक-राजनीतिक लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति में स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान का व्यापार, व्यवसाय चमक रहा है। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।