ताज़ा ख़बर

गहलोत कैबिनेट में अपनों को जगह मिलने से खुश पायलट, गुजबाटी को लेकर कही यह बात

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में लंबी कवायद के बाद आज शाम गहलोत कैबिनेट में फेरबदल (reshuffle in gehlot cabinet) होने जा रहा है। इससे पहले राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Former Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने पार्टी के अंदर गुजबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पायलट मीडिया के सामने खुशी जताते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की जो नई लिस्ट बनाई गई है उससे राज्य के अंदर अच्छा संदेश गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट विस्तार का फैसला व्यापक दृष्टिकोण के साथ लिया गया है। पार्टी नेतृत्व (party leadership) ने काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में चार दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। दलित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। माइनॉरिटीज का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। सुबह मैंने देखा कि लोग दिखा रहे हैं पायलट गुट से इतना, अशोक गुट से इतना मगर जब 2018 का चुना हुआ था तो हमने सबके साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और सबके साथ मिलकर सरकार बनायी है। इसलिए कांग्रेस में हमारा एक ही गुट है और वो कांग्रेस आलाकमान (Congress high command) का गुट है। यहां कोई गुटबाजी नहीं। पता नहीं कहां से यह बातें आती हैं। हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। पूरे नेतृत्व ने मिलकर यह फैसले लिए हैं। सभी के फीडबैक के आधार पर फैसला लिया गया है।

पायलट ने कहा कि हमारा मकसद एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा चुनाव कलेक्टिव लीडरशिप पर लड़ा जाता है। 2018 में भी हमने कलेक्टिव लीडरशिप पर लड़ा था। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की अगुवाई में चुनाव में जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सचिन पायलट ने कहाकि कांग्रेस ने अपने साथ खड़े लोगों का ध्यान रखा। कांग्रेस प्रेसीडेंट, अजय माकन, अशोक गहलोत सबने मिलकर फैसला लिया है।

पायलट ने बताया कि नया मंत्रिमंडल सभी लोगों से चर्चा और मंजूरी मिलने के बाद बना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और राजस्थान के नेताओं ने मिलकर नया मंत्रिमंडल तैयार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी मांग थी कि जो कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं उनको सही प्रतिनिधित्व मिले। जो बोर्ड हैं, निगम हैं, आयोग हैं, उसमें इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईनाम मिले। उन्होंने कहा कि मैं चाह रहा था कि एससी, एसटी, ओबीसी को सही जगह मिले। हमें खुशी है कि जो मुद्दे हमने उठाए, उस पर सुनवाई हुई है।

अब पायलट को क्या जिम्मेदारी मिलेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जहां भी मुझे जिम्मेदारी देने के लिए उचित समझेगी, वहां जाकर मैं काम करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है और उसकी छाप भी इस कैबिनेट में दिखाई दी है. पहले कैबिनेट में एक ही महिला थी और अब तीन महिला होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button