ताज़ा ख़बर

महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े रसोई गैस के दाम, आज से इतने रुपए करना पड़ेगा भुगतान

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच बीते 26 दिनों से चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम में आए उबाल का असर अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को आम लोगों को बड़ा झटका देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यानी कि 14.2 रुपए सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 और राजधानी भोपाल में 956 रुपये भुगतान करने होंगे। इससे पहले कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था।

इन शहरों में इतने बढ़े रेट
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 976 रुपये हो गई है. इससे पहले कोलकाता में इसकी कीमत 926 रुपये थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1047.5 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़कर 949.5 रुपये हो गया है।

शहर पहले अब
दिल्ली         899.50 रुपये     949.50 रुपये
मुंबई          899.50 रुपये      949.50 रुपये
लखनऊ     937.50 रुपये   987.50 रुपये
कोलकाता   926.00 रुपये  976.00 रुपये
चंडीगढ़      909.00 रुपये   959.00 रुपये
पटना         989.50 रुपये   1039.50 रुपये
शिमला       945.00 रुपये   995.00 रुपये
देहरादून   918.00 रुपये   968.00 रुपये
भोपाल     905.00 रुपये   955.00 रुपये
जयपुर    903.00           953.00 रुपये

पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

जानें प्रमुख महानगरों में अब कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.21 87.47
मुंबई 110.82 95.00
कोलकाता 105.51 90.62
चेन्नई 102.16 92.19
पटना 105.90 91.09
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70

6 अक्टूबर 2021 के बाद 21 मार्च 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ था और न ही महंगा। अलबत्ता रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं। हालांकि 6 अक्टूबर से लेकर 21 मार्च के बीच कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला था। यानि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़े थे। जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपये बढ़ी है। अब घरेलू सिलेंडर 50 रुपया महंगा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button