ताज़ा ख़बर

यूपी में चुनाव से पहले तैयारी शुरू: आज योगी करेंगे कैबिनेट विस्तार, इनको मिलेगा मौका

लखनऊ। यूपी में योगी के मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi’s cabinet expansion) की चर्चा एकबार फिर तेज है। सूचना मुताबिक आज शाम छह बजे छह से सात नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद (jitin prasad), पलटू राम (Palatu ram), संजय गौड़, संगीता बिंद (sangita bind), दिनेश खटिक (dinesh khatik), धर्मवीर प्रजापति (Dharamveer Prajapati) और छत्रपाल गंगवार (Chhatrapal Gangwar) मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। और शाम 6:00 बजे के आसपास नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को बीजेपी की सियासी गणित फिट बैठाने के पैंतरे के तौर पर देखा जा रहा है। वोट बैंक की सियासत और समीकरण साधने के लिए कई विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है।

इससे पहले आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet Expansion) में उत्तरप्रदेश को विशेष तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार OBC, दो दलित और एक ब्राम्हण समाज (brahmin society) के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

यूपी में आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस (Congress) से बीजेपी (BJP) में आए जितिन प्रसाद का भी नाम मंत्री बनाए जाने की रेस में शामिल है। जितिन प्रसाद ब्राम्हण नेता माने जाते हैं। बीजेपी ने उन्हें अपनी तरफ करके पहले ही विपक्ष को थोड़ा कमजोर किया था, अब उन्हें मंत्री बनाकर ब्राम्हण वोट साधने में भी बीजेपी पीछे नहीं रहना चाहती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button