ताज़ा ख़बर

अब कुछ ही समय की बात, रूसी मिसाइलों का अगला निशाना बनेंगे आपके सदस्य देश: यह बोल जेलेंस्की ने नाटो को चेताया

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले तेज हो गए हैं। रविवार को रूस ने नाटो सदस्य पोलैंड से सटे यूक्रेन की पश्चिम सीमा पर एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर मिसाइल दागी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो देशों को चेतावनी दी है कि अब कुछ ही समय की बात है, रूस जल्द ही नाटो सदस्यों के क्षेत्र पर हमला करेगा।

जेलेंस्की ने सोमवार को एक वीडियो संबोधन में कहा, मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आसमान को बंद (नो फ्लाई जोन) नहीं करते हैं, तो यह केवल कुछ समय कि बात है जब रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर, नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी। उन्होंने नाटो देशों को आगाह करते हुए उनसे उचित कदम उठाने के लिए कहा है। अगर नाटो ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया रूस उसके सदस्य देशों को निशाना बनाना शुरू कर देगा।

कहा-पिछले साल भी दी थी चेतावनी
जेलेंस्की ने अपने वीडियो मैसेज में यह भी कहाकि उन्होंने पिछले साल भी नाटो को चेतावनी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि बिना प्रतिबंधों के रशिया युद्ध शुरू कर सकता है और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है। क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजिट्स्की ने बताया कि रूसी विमानों ने यहां पर करीब 30 रॉकेट दागे। यूक्रेन के रक्षामंत्री के मुताबिक रूस ने लीव के नजदीक हमला किया है, जोकि शांति और सुरक्षा के लिए काम करने का का अंतर्राष्ट्रीय ठिकाना है। यहां पर कई विदेशी संगठन काम करते हैं। घायलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।





रूस ने पश्चिम सीमा पर दागी 30 से ज्यादा मिसाइल
नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गयीं। इसका उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है। पोलैंड यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य सहायता का पारगमन मार्ग है। यह हमला विदेशी हथियारों की खेप को निशाना बनाने की रूस की धमकी के बाद किया गया।

दो दिनों में मारे 596 आम नागरिक
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस के दो हफ्ते से भी अधिक समय के हमले में कम से कम 596 आम नागरिक मारे गए हैं। वैसे इस वैश्विक निकाय के अनुसार सही आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि रविवार को दागी गयीं ज्यादातर मिसाइल ‘मार गिरा दी गयी हैं क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली ने काम किया।’ उन्होंने कहा कि इस हमले में 35 लोग मारे गए और 134 घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button