ताज़ा ख़बर

यूक्रेन पर हमले का दूसरा दिन: भीषण युद्ध में अब तक 137 की मौत, जेलेंस्की यह कह बयां किया अपना दर्द

कीव। यूक्रेन (Ukraine) पर रूस ()Russia के हमले का आज दूसरा दिन है। अब तक इस भीषण युद्ध में 137 लोगों की मौत (137 people died) हो गई। इसमें 10 से ज्यादा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि रूसी सैनिकों (Russian soldiers) द्वारा किए हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि उनके देश को रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर कोई डर रहा है। हमारे साथ लड़ने के लिए कोई नहीं खड़ा है।

वहीं खबर यह भी आ रही है कि यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine’s capital Kiev) में शुक्रवार सुबह चार बजे(स्थानीय समयानुसार) से रूस के हमले शुरू हो गए। कीव में आसमान से आग बरसती हुई दिखाई दी। इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि कीव में उन्होंने एक रूसी जेट मार गिराया है। वहीं हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

इससे पहले गुरुवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी और 169 के घायल होने की जानकारी दी। ल्याशको ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं, ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।





परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा किया
रूसी सेना ने गुरुवार को उत्तरी यूक्रेन में पिपरियात शहर के पास चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (chernobyl nuclear power plant) पर नियंत्रण कर लिया। रूसी संसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेर्नोबिल पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण करने का मतलब यह है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।

जो ने पुतिन पर आक्रमणकारी होने का लगाया आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर आक्रमणकारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को चुना। उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button