प्रमुख खबरें

रूस-यूक्रेन जंग: मास्को का दावा- युद्ध के बाद से अब तक 10 लाख यूक्रेनी नागरिकों को निकाला

ल्वीव। रुस-यूक्रेन के बीच दो महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। लेकिन अब तक इस युद्ध का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस युद्ध में दोनों ही देशों को बड़ा नुकसान हो चुका है। एक ओर जहां रूसी सेना ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है, वहीं यूक्रेन ने भी करारा जवाब देते हुए अब हजारों रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है। इस बीच के रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बयान भी सामने आया है।

उन्होंने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से मास्को ने यूक्रेन से 10 लाख से अधिक लोगों को निकाला है। लावरोव ने यह बात चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में कही। लावरोव की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब यूक्रेन ने मास्को पर यूक्रेन के लोगों को जबरदस्ती देश से बाहर भेजने का आरोप लगाया है। लावरोव ने कहा कि इस आंकड़े में 300 से अधिक चीनी नागरिक शामिल हैं।





उन्होंने अपने दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच लगभग हर दिन बातचीत जारी है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि इस संबंध में प्रगति आसान नहीं रही है। लावरोव ने वार्ता को बाधित करने के लिए कीव शासन के पश्चिमी समर्थकों की आक्रामक बयानबाजी और भड़काऊ कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button