प्रमुख खबरें

जो की पुतिन को बड़ी चेतावनी: यूक्रेन पर हमला एक ‘खुद का घाव’ होगा साबित

वाशिंगटन। पूरी दुनिया की निगाह अब रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) पर टिकी हैं। दोनों देश जंग (two countries war) के बेहद करीब हैं वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने एलान कर दिया है कि रूसी सेना आज हमला कर सकती है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को चेतावनी दी कि यूक्रेन पर हमला एक ‘खुद का घाव’ साबित (Attack on Ukraine proved to be a ‘own wound’) होगा। बता दें सैटेलाइट तस्वीरों (satellite photos) में देखा गया है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से करीब 100 किमी दूर रूसी सैनिकों ने तंबू लगाकर जंग की पूरी तैयारी की हुई है। जिसको लेकर बाइडेन ने यह बयान दिया है।

प्रेसिडेंट बाइडेन ने उन्हें युद्ध से पीछे हटने के लिए कहा। बाइडेन ने कल ‘अनावश्यक मृत्यु और विनाश (unnecessary death and destruction) ‘ के बारे में स्पष्ट रूप से बात की। उन्होंने मास्को को मौजूदा संकट का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस अगर नहीं मानता है तो उसे अंतरराष्ट्रीय आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम रूस के साथ सीधे टकराव की स्थिति नहीं चाहते। हालांकि मैं एक बात स्पष्ट करना चाहूंगा कि यदि रूस ने यूक्रेन में अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया तो हम पूरी आक्रामक क्षमता के साथ मुंहतोड़ जवाब देंगे।

बाइडेन ने दी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी
जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी कि अगर रूस आगे बढ़ता है, तो अमेरिका उसकी आक्रामकता का विरोध करने के लिए दुनिया को एकजुट करेगा। बाइडेन ने कहा, “द्वितीय विश्व युद्ध (second World War) एक आवश्यक युद्ध था। लेकिन अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो यह पसंद का युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) और उसके दुनिया भर के सहयोगी शक्तिशाली प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, जिसमें कार्रवाई भी शामिल है। आपको बता दें कि रूस ने 2014 में क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन पर हमला किया था।





कनाडा देगा यूक्रेन को मदद
सिर पर मंडराते संकट के बादलों की इस घड़ी में कनाडा ने भी यूक्रेन की मदद का फैसला किया है। कनाडा ने कहा है कि वह यूक्रेन को करीब 70 लाख डॉलर से ज्यादा के घातक हथियार देगा। इन हथियारों में मशीनगन, पिस्तौल, कार्बाइन, 15 लाख राउंड गोला–बारूद, स्नाइपर राइफल और विभिन्न संबंधित उपकरण शामिल हैं। इस तरह की मदद मिलने से यकीनन यूक्रेन के सुरक्षाबलों को मदद मिल सकेगी।

यूक्रेन की 10 वेबसाइटों पर साइबर हमले
रूस की सैन्य वापसी की घोषणा के बीच यूक्रेन की सरकारी वेबसाइटों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले हो गए। यूक्रेन के कम से कम 10 वेबसाइटों ने काम करना बंद कर दिया है। इनमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और दो बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ये हमले पडोसी देश से हो रहे हैं।

यूक्रेन के राजदूत ने भारतीय मीडिया पर साधा निशाना
इधर, भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने मंगलवार को रूस के साथ जारी तनातनी के कूटनीतिक समाधान की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हालात इतने बुरे नहीं हैं कि छात्रों को वापस बुलाना पड़े। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने भारतीय टीवी मीडिया पर तनाव को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button