ताज़ा ख़बर

रूस का मैनपावर पड़ रहा कमजोर, ज्यादा से ज्यादा 10 तक यूक्रेन से लड़ सकता है युद्ध: पूर्व अमेरिकी जनरल का दावा

वाशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 20वां दिन है। लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम नहीं निकला है। इस बीच अब दावा यह भी किया जा रहा है कि रूस की हालत भी पतली होने लगी है। इस बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य अधिकारी बेन होजेस ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब रूस की हालत पतली होने लगी है। रूस अधिक से अधिक 10 से 14 दिन तक यह लड़ाई लड़ पाने की हालत में है। वहीं ताजा इंटेलीजेंस रिपोर्ट के मुताबिक रूस के लिए जमीनी पकड़ बना पाना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस के पास लड़ाई के लिए मैनपावर और ऊर्जा दोनों की कमी होती जा रही है। होजेस ने आगे कहा कि रूस के पास अब सिर्फ 10 दिन का ही गोला-बारूद बचा है। ऐसे में अगर यह युद्ध और लंबा खिंचता है तो रूस की सेना धीरे-धीरे पस्त पड़ने लगेगी। अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यह एक क्विक आपरेशन था, जो युद्ध में बदल गया है।

हर मोर्चे पर फेल हो रही पुतिन की रणनीति
यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस की रणनीति हर मोर्चे पर फेल हो रही है। रूस का अनुमान था कि, उसकी फौज दो से तीन दिन में यूक्रेन को अपने कब्जे में ले लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन की ओर से उसे कड़ा प्रतिरोध देखने को मिला। ऐसे में अभी तक पुतिन की रणनीति हर मोर्चे पर फेल हो रही है। अमेरिका की ओर से भी दावा किया गया है कि, जंग अब सिर्फ पुतिन की बौखलाहट का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने सोचा था कि यह वह यूक्रेन को दो दिन में अपने कब्जे में ले लेंगे।





रूसी नेशनल गार्ड चीफ भी खुश नहीं
इस बीच मॉस्को की सेना ने दावा किया था कि सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। हालांकि खुद रशियन नेशनल गार्ड चीफ विक्टर जोल्टोव ने इस दावे का खंडन का कहना है। कभी पुतिन के पर्सनल सिक्योरिटी इंचार्ज रह चुके विक्टर ने कहाकि चीजें उतनी तेजी से नहीं हो रही हैं, जैसा हम चाहते हैं। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि कदम-दर-कदम चलकर रूसी सेना जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी।

क्या चीन से मांगी मदद?
जंग के बीच एक और बात निकलकर सामने आई है कि, रूस ने चीन से सैन्य उपकरण और सहायता मांगी है। हालांकि, चीन और रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है। कहा गया है कि, अमेरिका दुष्प्रचार कर रहा है। हालांकि, अमेरिका की ओर से चीन को चेतावनी भी जारी की गई है कि, अगर चीन रूस की मदद करता है तो उसे भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

जेलेंस्की ने की सेना की तारीफ
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की ने भी अपने लड़ाकों की तारीफ की है। मंगलवार सुबह जारी एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहाकि हमारे बहादुर रक्षक रूसी सेनाओं को जबर्दस्त तरीके से नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहाकि जल्द ही रशिया के मार गिराए गए हेलीकॉप्टरों की संख्या 100 के ऊपर पहुंच जाएगी। पहले ही रूसी सेना 80 लड़ाकू विमान, सैकड़ों टैंक और हजारों अन्य हथियार गंवा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button