प्रमुख खबरें

नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसी पालय रोहतगी, दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई। बॉलीवुड अभनेत्री पायल रोहतगी (Bollywood actress Payal Rohatgi) अपने दिए ताजा बयानों से मुश्किलों में फंसती जा रही है। पायल रोहतगी द्वारा सोशल मीडिया में (social media) शेयर किए गए एक वीडियों में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi), जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru), इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के खिलाफ कथित तौर आपत्तिजनक शब्दों (offensive words) का इस्तेमाल किया था। इसके बाद अब उनके खिलाफ धारा 153 (ए), 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू (Freedom Fighter Motilal Nehru) के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

बता दें कि रोहतगी के खिलाफ पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता (Pune District Congress General Secretary Sangeeta) ने मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल के साथ -साथ अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इसमें कहा गया है कि पालय रोहतगी ने महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में शेयर किया।




पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार (Congress family) ट्रिपल तलाक (triple talaq) के इसलिए खिलाफ था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल जवाहरल लाल नेहरू के सौतेले पिता था। उन्होंने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा की बायोग्राफी (biography of elena ramakrishna) का हवाला दिया था। उनके इस वीडियो पर काफी हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्टर की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था’।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी विवादित बयान के चलते पायल मुश्किल में फंसी हों या फिर उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button