मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर शिव के जयकारों से गूंजे शिवालय, सीएम शिवराज ने बड़वाले महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

भोपाल। महाशिवरात्रि पर आज सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। शिव के जयकारों के साथ जल-दूध से अभिषेक हुआ। कई जगह पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतार लगी रही। कोरोना गाइडलाइन को लेकर मंदिरों में सावधानी रखी गई। हालांकि कुछ कुछ सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन और मॉस्क न पहने भी भक्त दिखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सुबह 10.30 बजे बड़वाले महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। यहां पर चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकली। इसमें दूल्हा बने भगवान की नंदी पर बैठी चांदी की प्रतिमा आकर्षण का केंन्द्र हैं। एक दिन पहले ही मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया।

भगवानी मंदिर वरमाला का कार्यक्रम
बड़वाले महादेव सेवा समिति के सदस्य प्रमोद नेमा ने बताया कि कायस्थपुरा बड़वाले महावेद मंदिर से भगवान शिव की बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक, जुमेराती, हनुमानगंज, मंगलवरा, इतवारा, चिंतामण चौराहा, चौक बाजार, लखेरापुरा से भगवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेंगी। यहां पर भगवानी मंदिर समिति बारात की अगवानी करेंगे और वरमाला का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही अन्य रस्में होंगी। जिसके बाद माताजी की विदाई के बाद बारात मंदिर लौट आएंगी।

इन जगहों पर भी निकलेंगी बारात
दुगार्धाम अशोका गार्डन से शाम 4 बजे शिव बारात निकलेगी। यहां पर हिमालय पर्वत, महाकाल की झांकी भी रहेंगी। छोला हनुमान मंदिर से शाम 5 बजे शिव बारात निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पुलपुख्ता पिपलेश्वर मंदिर यादगार शाहजहांनी पार्क से सुबह 11 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। सिद्धेश्वर शिव मंदिर नेहरू नगर से दोपहर 12 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदरपुरा में दोपहर 12 बजे नेपाली समाज शिव का अभिषेक और पूजा करेंगे। दादाजी धाम पटेल नगर मंदिर में शिव बारात निकलेगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button