ताज़ा ख़बर

महाराष्ट्र का सियासी घमासान : उद्धव मंत्रिमंडल की बैठक आज, राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में जारी घमासान के बीच आज मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के मालाबार हिल्स पर स्थित सहयाद्री गेस्ट हाउस में यह बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से लेकर मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्यों के मौजूद रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र का सियासी बवाल: तनाव के बीच उद्धव ठाकरे से मिले देशमुख, परमबीर की याचिका पर सुनवाई आज

वहीं, दूसरी ओर मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रदेश के कुछ बेहद अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे गंभीर आरोपों और विपक्ष की ओर से उनके इस्तीफे की मांग के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को मराठा आरक्षण पर होने वाली सुनवाई के बाद की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।




राज्यपाल से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाएगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button