हेल्थ

आप नहीं जानते होंगे मशरूम के बारे में, इसमें छिपा है पोषक तत्वों का खजाना

हमारे देश में ऐसी बहुत सी सारी सब्जियां है, जिसे हम खाते तो हैं, लेकिन उनसे होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। इन्ही में से एक सब्जी है मशरूम (mushroom)। इसे भारत में कुकुरमुत्ता के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी की खासियत यह है कि इसको मांसाहारी और शाकाहारी दोनों ही तरह के लोग पसंद करते हैं। मशरूम स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर भी है। यही कारण है कि इसे सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें विटामिन (Vitamins), खनिज लवण (mineral salts)और अमीनो एसिड (amino acids) जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पर इस इसकी खासितय के बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं होता है।

कई लोग ऐसे भी हैं जो इसके बेहतरीन स्वाद के लिए इसे खाना तो बहुत पसंद करते हैं लेकिन शायद ही इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए – मशरूम का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसे एक नैचुरल एंटीबायोटिक (natural antibiotic) माना जाता है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में..

दिल के लिए भी है अच्छा
मशरूम के सेवन को दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स (high nutrients) पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कुछ तरह के एंजाइम भी पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।





प्रतिरक्षा तंत्र को बनाता है मजबूत
मशरूम का सेवन प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। दरअसल, इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं।

डायबिटीज पीड़ितों के लिए भरपूर फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है, साथ ही इसमें काबोर्हाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती है। यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है।

पेट की समस्याओं को करता है दूर
मशरूम का सेवन पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, अपच आदि से भी राहत दिला सकता है। इसके अलावा यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड और आयरन पाया जाता है।

मजबूत हड्डियों के लिए
मशरूम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसे विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना मशरूम का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button