मध्यप्रदेश

मप्र का मौसम: भोपाल समेत कई जिलों में बदला मौसम, रिमझिम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, ओले गिरने की आशंका

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया और बादल छा गए। कई जगहों पर रिमझिम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ऐसे मौसम में ओले गिरने की भी आशंका है। जिससे किसानों के चिंताएं और बढ़ बढ़ीं हैं। तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। शनिवार शाम तक मौसम साफ हो सकता है। तापमान में मामूली अंतर आ सकता है।

राजधानी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नार्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

खंडवा में 40.1 अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button