मध्यप्रदेश

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिग्गी ने मोदी-शिवराज को घेरा

मध्य प्रदेश: भोपाल। देश में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की बढ़ती कीमतों से आसमान छूती महंगाई (Dearness) के विरोध में कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन तो किया लेकिन सारा विरोध 30 मिनट में ही खत्म हो गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेसिंग (social distancing) की जमकर धज्जियां उड़ाई गर्इं। धरना प्रदर्शन में शामिल हुए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मोदी, शिवराज सहित कई बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर साइकिल (Bicycle) चलाने वाले अब कहां गायब हो गए।

मोदी सरकार मंहगाई की सरकार है
मोदी सरकार तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह महंगाई की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिर्फ एक ही मांग है सेंट्रल ड्यूटी (central duty) वापस लेने की। अभी सरकार 34 रुपए ले रही है। इसे पहले जैसा 9 रुपए किया जाना चाहिए। अगर ऐसा हो जाए तो डीजल-पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब 25-25 रुपए कम हो जाएंगे। इससे यह राहत आम लोगों को मिलेगी। अंतराष्ट्रीय स्तर (international level) पर कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।





एक साल में 2 लाख 70 हजार रुपए कमाए
दिग्विजय ने आरोप लगाया कि एक साल में केंद्र सरकार (central government) 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए कमाएगी। यह रुपए वे उपभोक्ताओं की जेब से निकालकर अपना महल बनाने पर खर्च करने वाली है। अगर सरकार आम लोगों के बारे में सोचती, तो यह अतिरिक्त रुपए वह लोगों से नहीं वसूलती।

सिर्फ 30 मिनट चला विरोध
भोपाल में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन 30 मिनट तक चला। सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस नेता न्यू मार्केट के पास स्थित नानके पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कुछ देर बाद दिग्विजय सिंह भी हो गए। पेट्रोल पंप के पास ही उन्होंने बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button