मध्यप्रदेश

टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक और देश के गद्दार आज गद्दारी को कर रहे परिभाषित: नरोत्तम का दिग्गी पर पलटवार

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Senior Congress leader Digvijay Singh) भाजपा नेता (BJP leader) और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) पर बिकाऊ,गद्दार का आरोप लगाकर लगातार हमला कर रहे हैं। जिस पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह को करारा जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग (tukde tukde gang) के समर्थक देश के गद्दार आज गद्दारी को परिभाषित कर रहे हैं।

देश का माहौल बिगाड़ने वाले लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को किसी को भी गद्दार कहने का हक नहीं है क्योंकि वे स्वयं ही गद्दारी कर रहे हैं अपने देश से। ऐसे लोग दूसरों को सर्टिफिकेट (certificate) कैसे दे सकते हैं। डॉ.मिश्रा ने कहा की यह तो वही बात हो गयी कि-जब तक वो साथ तब थे देवता समान…. मैदान में उतरते ही हरजाई हो गए।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को अच्छे से जानती पहचानती है। जनता को याद है कि यह वही दिग्विजय सिंह है जो बाटला हाउस में आतंकियों (terrorists) के मारे जाने पर आंसू बहाने पहुंच गए थे , जो कुख्यात आतंकी ओसामा (Notorious terrorist Osama) को ओसामा जी देकर सम्मान देते रहे और जाकिर नाइक को शांति दूत बता कर उसकी तारीफों के कसीदे पढ़ते रहे हैं।

सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर उसका मनोबल गिराने का प्रयास करने वाले भी यही दिग्विजय औ? कांग्रेस है।आश्चर्य है कि आज यही दिग्विजय सिंह गद्दारी को परिभाषित कर रहे है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा की जयचंदो की जमात झूठ बोलकर कितना भी भ्रम फैला ले , जनता सब सच्चाई जानती है। यही कारण है कि जनता आज कांग्रेस के किसी भी नेता की बात को गंभीरता से नही लेती है। रही बात दिग्विजय सिंह की तो उन्हें तो जनता बहुत पहले ही खारिज कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button